RPSC द्वारा 461 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के पदों पर निकलेगी भर्ती, मार्च 2023

100% मुफ्त
📢

राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की रोजाना क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आपके मोबाइल पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
अभी टेलीग्राम पर जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं

राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC के द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में Senior PTI वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों के 461 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। 

RPSC वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भर्ती 2023 के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी।

उक्त परीक्षा में होने वाला पहला पेपर 200 नंबर का होगा तथा दूसरा पेपर 260 नंबर का होगा साथ ही  40 अंक विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रखे गए है।

इस प्रकार कुल अंक 500 निर्धारित किये गए है।  

RPSC वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भर्ती की परीक्षाओं के लिए होने वाले पेपर 2 चरणों में संपन्न होंगे। जिसमें से पहले पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा दूसरे पेपर में 130 प्रश्न पूछे जाएंगे 

परीक्षा के चरण अंक प्रश्नो की संख्या समय सीमा
पेपर I 200 नंबर 100 प्रश्न 2 घंटे 
पेपर ll 260 नंबर 130 प्रश्न 2 घंटे 

आयोग द्वारा दोनों पेपर देने के लिए समय सीमा 2- 2 घंटे निर्धारित की गई है

इस भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 

उक्त भर्ती परीक्षा में होने वाले पहले पेपर में भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व राजस्थान से संबंधित प्रश्न दिए जाएंगे तथा दूसरे पेपर में 10वीं तथा 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा का सामान्य ज्ञान, फिजिकल एजुकेशन, शिक्षा और खेल साइकोलॉजी, योगा सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न दिए जाएंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी द्वारा होने वाली परीक्षा का समय निर्धारित कर दिया है तथा इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग विभाग की वेबसाइट पर समय पर जारी कर देगा। 

आरपीएससी द्वारा पूर्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग में 6000 लेक्चरर के पदों हेतु भर्ती का आयोजन किया जा चुका है। 

इन पदों में कुछ पद खेल कोच फिजिकल अध्ययन के थे इन पेपरों के आधार पर ही परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों का विभाजन किया गया है। 

100% मुफ्त
🎯

राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

हर दिन नए प्रश्न सीधे आपके टेलीग्राम पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं