पूर्ण निःशक्त कार्मिकों के आश्रितों को भी मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति राजस्थान सरकार 

100% मुफ्त
📢

राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की रोजाना क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आपके मोबाइल पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
अभी टेलीग्राम पर जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं

राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार सरकारी नौकरी पर कार्यरत कर्मियों के पूर्ण रूप से निशक्त हो जाने पर या कार्यस्थल पर अयोग्य पाए जाने पर उनके परिवार के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 

राजस्थान सरकार द्वारा  किया गया यह एक बहुत ही बेहतरीन प्रयास है। क्योंकि प्रदेश में कई ऐसे सरकारी कर्मी है जो कि पूर्ण रूप से निशक्त हो चुके है। जो अब अपने कार्यस्थल पर कार्य करने मैं असमर्थ है। ऐसी स्थिति में उसके परिवार को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। 

ऐसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार के आश्रितों को आर्थिक संकट से मुक्त करने के लिए तथा भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आश्रित परिवार में योग्य सदस्य को अनुकम्पा नौकरी दी जाती है। 

सरकारी कर्मी के निशक्त हो जाने पर उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने ‘राजस्थान कंपैशनेट अपॉइंटमेंट ऑफ डिफेंस ऑफ परमानेंट टोटल डिसएबल गवर्नमेंट सर्वेंट रूल्स 2023’ के द्वारा सरकारी कर्मी के पूर्ण रूप से निशक्त हो जाने पर या अयोग्य पाए जाने पर उसी के परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा पर नियुक्ति दी जाएगी।

जिससे वह सदस्य नियमित रूप से अपने परिवार का भरण पोषण करता रहे।  

राजस्थान मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस स्वीकृति के आधार पर अब कार्यस्थल पर कार्य करते हुए यदि कोई सरकारी कर्मी पूर्णता निशक्त हो जाता है।  अथवा कार्य करने योग्य नहीं रहता तथा वह अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति लेना चाहता है। तो उस स्थिति में उस सरकारी कर्मी के किसी भी पारिवारिक सदस्य (आश्रित) को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा लिए गए इस निर्णय का लाभ राज्य सरकार के विभिन्न विभाग, निगम, बोर्ड, स्वायत्तशासी संस्थाएं आदि में कार्य कर रहे कर्मियों को दिया जाएगा।

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना राजस्थान

100% मुफ्त
🎯

राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

हर दिन नए प्रश्न सीधे आपके टेलीग्राम पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं