अब राजस्थान बीपीएल उज्जवला धारकों को अप्रैल 2023 से मिलेगी  ₹500 में घरेलू गैस

100% मुफ्त
📢

राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की रोजाना क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आपके मोबाइल पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
अभी टेलीग्राम पर जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं

अगले साल 2023 होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने बजट पेश करने से पहले एक बड़ी राहत की खबर सुनाई है।

वर्तमान में गैस सिलेंडर 1056 रुपए का मिल रहा है। अगले महीने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत द्वारा पेश किये जाने वाले बजट में बीपीएल उज्जवला योजना के लाभार्थियों की श्रेणी बनाकर उन्हें ₹500 में गैस सिलेंडर वितरित करेंगे यह योजना 1 अप्रैल 2023  से लागू कर दी जाएगी। 

अभी प्रदेश में 67 लाख उज्जवला गैस कनेक्शनधारी है। अभी राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर 1056 रुपए का है। जिसमें ₹200 की छूट केंद्र देता है। अब राज्य सरकार इसमें करीब ₹350 और छूट देगी।

राजस्थान बजट 2023-24 में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विभन्न प्रकार की महगाई से रहत देने वाली घोषणएं की जो निम्न है।

  • राजस्थान सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देते हुए  पूर्व में एक करोड़ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आने वाले परिवारों को निशुल्क राशन दिया था इसके साथ ही आगामी वर्ष में प्रतिमाह मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा पैकेट वितरित करने की घोषणा की है।
  • वितरित किए जाने वाले पैकेट में 1 किलो दाल 1 किलो चीनी 1 किलो नमक 1 लीटर खाद्य तेल जो खाना बनाने में काम आता है के साथ-साथ मसाले उपलब्ध कराए जाएंगे इन सभी सामग्रियों का राजस्थान सरकार पर लगभग 3000 करोड़ का व्यय आएगा 
  • बजट 2023-24 के अंदर बीपीएल श्रेणी के परिवार और पीएम उज्जवला योजना में शामिल परिवार को जो कि आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं तथा एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं कर पाते हैं उन परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एलपीजी गैस सिलेंडर को मात्र ₹500 में उपलब्ध करवाने की घोषणा की है
  • इस बजट घोषणा में राज्य की जनता को राहत देते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा दी जा रही 50 यूनिट निशुल्क बिजली को बढ़ाकर 100 यूनिट प्रतिमा की घोषणा की है
100% मुफ्त
🎯

राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

हर दिन नए प्रश्न सीधे आपके टेलीग्राम पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं