राजस्थान के नवीन कृषि कॉलेज के लिए 210 पदों पर भर्ती की स्वीकृति मिली   

100% मुफ्त
📢

राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की रोजाना क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आपके मोबाइल पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
अभी टेलीग्राम पर जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में नए कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।  मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा को अमल में लाते हुए कॉलेज आयुक्तालय के द्वारा दिनांक 27.03.2023 को सभी नवीन  कॉलेजों में होने वाली नए पदों की भर्ती के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। 

कॉलेज आयुक्तालय द्वारा हर कॉलेज के लिए 30 पदों की भर्ती निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार इस वर्ष में 7 नवीन कृषि कॉलेज खोले जाएंगे तथा उन कॉलेजों में कुल 210 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

प्रदेश में नए कृषि महाविद्यालय खोलने से विद्यार्थियों के लिए सीटों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर उपलब्ध होंगे। 

कृषि महाविद्यालयों में भर्ती हेतु निर्धारित किए गए पदों में शैक्षणिक व अशैक्षणिक दोनों श्रेणियों के पद शामिल किये गए है।  

प्रदेश में सरकार हर वर्ष कृषि कॉलेजों को 60 नई सीटों की अनुमति देती है। इस प्रकार इस वर्ष 7 नए महाविद्यालय खोलने से सीटों की संख्या बढ़ कर 420 हो जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल परिपत्र यहाँ देखे 

राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार नवीन कृषि कॉलेज की जिला अनुसार लिस्ट:-

क्रम संख्या जिले का नाम कृषि कॉलेज स्थल 
1अलवर माचाड़ी 
2 करौली हिण्डोन 
3 दौसा दौसा 
4 धौलपुर धौलपुर 
5 जयपुर मौजमाबाद 
6 चूरू तारानगर 
7 चित्तौडगढ़ रावतभाटा 

राजस्थान कृषि कॉलेज वर्ष 2023 में सर्जित किये जाने वाले नवीन पदों की सूची:-

पद का नाम पदों की संख्या 
प्राचार्य 7 
सह आचार्य 14 
सहायक आचार्य 70 
सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष  7 
निजी सहायक 7 
सहायक लेखाधिकारी द्वितीय 7 
वरिष्ठ सहायक 14 
कनिष्ठ सहायक 7 
फार्म मैनेजर 7 
प्रयोगशाला सहायक 21 
कृषि पर्यवेक्षक7 
वाहन चालक (राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन)7 
मशीन चालक मय मशीन 7 
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी28 
कुल पद 210 

PTET-2023 प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट राजस्थान 

राजस्थान नवीन कृषि कॉलेज 2023 में कितने पदों पर भर्ती होनी प्रस्तावित है ?

इस वर्ष राजस्थान राज्य में 7 नवीन कृषि कॉलेज खोले जाएंगे तथा उन कॉलेजों में कुल 210 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

राजस्थान के किन-किन स्थानों पर वर्ष 2023 में नए कृषि कॉलेज खोले जायेगे ?

राजस्थान के माचाड़ी, हिण्डोन, दौसा, धौलपुर, मौजमाबाद, तारानगर और रावतभाटा में नए कृषि कॉलेज खोले जाने प्रस्तावित है।

100% मुफ्त
🎯

राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

हर दिन नए प्रश्न सीधे आपके टेलीग्राम पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं