राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए 28 करोड़ का नवीन भवन का निर्माण होगा

100% मुफ्त
📢

राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की रोजाना क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आपके मोबाइल पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
अभी टेलीग्राम पर जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में की गई घोषणाओं के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सुदृढ़ीकरण के साथ साथ आधुनिकरण के लिए लगभग 2700 वर्ग मीटर के भूखण्ड पर नवीन भवन का निर्माण किया जायेगा।    

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नवीन भवन निर्माण हेतु राजस्थान सरकार ने राजधानी जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में स्थित अरण्य भवन की विपरीत दिशा में सवा तीन हजार गज भूमि को इस भवन निर्माण हेतु काम में लेने के प्रस्तावित किया है। 

राजधानी का झालाना क्षेत्र राजकीय संस्थानों के लिए पुरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। यहां अनेक सरकारी विभागो के कार्यलय स्थित है।  

इस घोषणा के तहत कर्मचारी चयन बोर्ड के नए भवन के निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड के नवीन भवन निर्माण के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने बोर्ड को निशुल्क भूमि प्रदान की है।  

इस भवन के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने लगभग 28 करोड़ रुपए के व्यय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

राजस्थान सरकार द्वारा निर्मित किये जा रहे कर्मचारी चयन बोर्ड के नए भवन निर्माण से भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के दस्तावेजों को सुरक्षित रखने, आगामी परीक्षाओं के आयोजन तथा अभ्यार्थियों के सत्यापित किए हुए दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के लिए भी नये अतिथि गृह का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।  

आरपीएससी को सुदृढ़ बनाने तथा आधुनिक बनाने हेतु नए भवन के निर्माण के लिए तकरीबन साढ़े नौ करोड़ रुपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

इस नए अतिथि भवन के निर्माण से भर्ती परीक्षाओं के लिए होने वाले साक्षात्कार के विषय तथा साक्षात्कार लेने वाले  विशेषज्ञों आदि को गुप्त रखने के संबंध में काफी सहायता मिलेगी,

इस भवन के निर्माण से परीक्षा की तैयारियों को गोपनीय रखने तथा परीक्षा के आयोजन को सफल पूर्वक संपन्न करने के लिए सहायता मिलेगी।

इस नवीन अतिथि भवन में विश्वस्तरीय डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम, केंद्रीयकृत एयर कंडीशनिंग सिस्टम और आधुनिक तकनीक आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी  

राजस्थान सरकार द्वारा किये जा रहे इन प्रयासो से प्रदेश में आयोजित सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं के सुचारु क्रियान्वयन मे सहायता मिलेगी।

राजस्थान बजट 2023-24 में युवाओं के लिए की गई घोषणाएं

100% मुफ्त
🎯

राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

हर दिन नए प्रश्न सीधे आपके टेलीग्राम पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं