सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims) 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू

100% मुफ्त
📢

राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की रोजाना क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आपके मोबाइल पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
अभी टेलीग्राम पर जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं

संघ लोक सेवा आयोग ने 1 फरवरी 2023 को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है अभ्यार्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे 

आवेदन फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2023 है 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी इस बीच आयोग 15 सितंबर 2023 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और यह परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी 

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के अलावा सीएस (पी) परीक्षा 2023 के माध्यम से भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण भी 1 फरवरी 2023 से शुरू हो गए हैं

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित upsc.gov.in और upsconline.nic.in  पर विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा कराने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो भी अभ्यार्थी यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपनी बेसिक पर्सनल डिटेल्स भरकर OTR प्लेटफार्म में अपना रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद सूचना आयोग के सरवर में सुरक्षित रूप से संग्रहित रहेगा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2023 के लिए परीक्षा का सेंटर शहर में या शहर के नजदीक हो तो इसके लिए अभ्यर्थी को जल्द से जल्द फॉर्म भरना होगा

UPSC प्रीलिम्स का पाठ्यक्रम

संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा पाठ्यक्रम को दो भागों में बाँटा गया है।

सामान्य अध्ययन पेपर भाग 1

इस पेपर में सामान्य अध्ययन के विभिन्न मुद्दों पर सवाल आते है इनमे मुख्य विषय है

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय घटनाओं की जानकारी, भारत के इतिहास एवं राष्ट्रीय आन्दोलनों की जानकारी, भारतीय एवं विश्व भूगोल की जानकारी, भारतीय राजतंत्र की जानकारी, भारतीय संविधान की जानकारी, पंचायतीराज की जानकारी, आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए की गई शुरुआत की जानकारी, सामान्य विज्ञान, परिस्थितिकी और मौसम विज्ञान की जानकारी।

सामान्य अध्ययन पेपर भाग 2 CSAT

मानसिक व तार्किक योग्यता, संचार कौशल, प्रारंभिक सांख्यिकी, ग्राफ, तालिका, विस्तार क्रम की जानकारी , मस्तिष्क योग्यता आदि।

100% मुफ्त
🎯

राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

हर दिन नए प्रश्न सीधे आपके टेलीग्राम पर

  • रोजाना करंट अफेयर्स क्विज
  • राजस्थान GK के प्रश्न और व्याख्या
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • RPSC, RAS, पटवारी, REET और CET के लिए
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें →

हजारों छात्र पहले से जुड़े हैं